चुनावी वार रूम: एक ही जगह से पूरे विधानसभा अभियान की 24/7 निगरानी।
चुनाव में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। किसी विरोधी का अचानक दिया गया बयान, किसी बूथ पर ईवीएम में आई खराबी या किसी गांव में उपजी नाराजगी को अगर तुरंत नहीं सुलझाया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। एक सुसज्जित वॉर रूम अभियान को आंख, कान और त्वरित निर्णय लेने की शक्ति देता है।
सुरक्षित इंटरनेट, बड़ी स्क्रीनें, कंप्यूटर वर्कस्टेशन्स और हॉटलाइन फोन स्थापित करना।
सोशल मीडिया, फील्ड ऐप, कॉल सेंटर और ग्राउंड वालंटियर्स के डेटा को जोड़ना।
हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करना।
शाम को उम्मीदवार और मुख्य रणनीतिकारों के साथ बैठक कर अगले दिन की योजना तय करना।
वॉर रूम के सभी कार्य कानूनी परिधि में, पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सम्मान के साथ संचालित किए जाते हैं। किसी भी प्रकार की भ्रामक या अवांछित गतिविधि का सख्त निषेध है।
वॉर रूम विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय स्थान या उम्मीदवार के मुख्य चुनाव कार्यालय में स्थापित किया जाता है, जहाँ हाई-स्पीड इंटरनेट और सुरक्षित वातावरण हो।
हमारी रणनीति टीम आपके विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड कार्ययोजना तैयार करेगी।